यूपी : दशहरा मेले में चाट-पकौड़ी खाने के दौरान नवविवाहिता हुई लापता, 7 दिन पहले हुई थी शादी

UP-Dulhan-Missing-Durgapuja

रामपुर : यूपी में शादी के बाद आठवें दिन नव विवाहिता अचानक दशहरे के मेले से गायब हो गई। नवविवाहिता को बरामद करने के लिए पति ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। युवक के अनुसार उसकी बरात सात दिन पहले आजमगढ़ जिले के एक कस्बे में गई थी। यह शादी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी।

पत्नी संग चाट-पकौड़ी खा रहा थी पति : शुक्रवार को यूपी के रामपुर स्थित शाहबाद में दशहरा का मेला लगा था। इस मेले में युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी और बहन के साथ मेला देखने आया था। शुक्रवार शाम को ही मेले में से तीनों लोग चाट-पकौड़ी का आनंद ले रहे थे। इसी बीच नव विवाहिता अचानक से गायब हो गई। मेले में अधिक भीड़ होने के कारण पति ने नव विवाहिता को तलाश किया। जब कई घंटे तक पत्नी नहीं मिली, तब युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। उसके पति से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी गायब हुई है।

पति को थमाया फोन और नवविवाहिता हुई गायब : मेले के दौरान जब युवक अपनी पत्नी और बहन के साथ चाट पकौड़ी खा रहा था। उस दौरान नव विवाहिता ने अपने पति को मोबाइल थमाया और इसी बीच गायब हो गई। कयास लगाए जा रहे है कि नव विवाहिता ने मोबाइल इसलिए पति को दिया होगा, ताकि उसे ट्रेस न किया जा सके।

पुलिस का बयान : शाहबाद कोतवाली में एक युवक अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लेकर आया था। युवक से जब पुलिस ने तहरीर मांगी, तो युवक कोतवाली से वापस चला गया। युवक के तहरीर देने पर तुरंत केस दर्ज किया जाएगा। हर्षिता सिंह, सीओ शाहबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *