यूपी : लखनऊ में ग्राम सभा की जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रात में सुरक्षा के बीच किया गया ध्वस्त

UP-Lukhnow-Mosque-Buldozer-Action

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लखनऊ ग्रामीण के बीकेटी तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर बनी एक मस्जिद को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दो बुलडोजर के साथ पुलिस प्रशासन की टीम देर रात मौके पर पहुंची और मस्जिद को जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

हाई कोर्ट ने अवैध निर्माण गिराने का दिया था आदेश : यह मामला बीकेटी तहसील के ग्राम अस्ती स्थित गाटा संख्या 648 की जमीन से संबंधित है, जिस पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। सुनवाई के दौरान, हाई कोर्ट ने पाया कि संबंधित पक्ष जमीन पर अपना कोई वैध अधिकार साबित करने में विफल रहा। इसके बाद कोर्ट ने निचली आदेश को बरकरार रखने और अबैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद स्थानिय प्रशासन ने देर रात अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

सीतापुर में भी मस्जिद गिराया गया : इससे पहले अभी हाल में ही सीतापुर में भी एक अवैध मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनाया गया था। अपर ज़िलाधिकारी (ADM) अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़िले के लहरपुर इलाके में स्थित जगह पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद को तोड़ने का काम कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।

प्रशासन के अनुसार, नैगाँव बेहटी गांव में बनी यह इमारत उस ज़मीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी जो एक तालाब के लिए तय की गई थी। यह कार्रवाई ग्राम सभा की शिकायत के बाद तहसील अदालत के आदेश पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *