यूपी : देह व्यापार का धंधा करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीसरा भाग निकला

up-muradabad

मुरादाबाद : लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने वाले विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अशोक कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।

एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य मझोला क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मझोला के कांशीराम नगर के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि सचिन मौके से भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि सचिन और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *