जालंधर : पंजाब के जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। एक बार फिर जिले में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। जालंधर के गांव कंग कलां के नजदीक ईंटों के भट्ठे पर खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ चार हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
गांव कंग कलां में पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी गट्टी रायपुर थाना लोहियां के खेत हैं। पूर्व सरपंच के खेतों में बने मोटर के कमरे में प्रवासी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। पूर्व सरपंच के मुताबिक खेतों के 2 कमरों में रह रही मां-बेटी और कुछ युवकों को हथियार के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपी सुबह तड़के वहां आ धमके, जब दोनों मां-बेटी कमरे में सो रही थी। आरोपी मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। प्रवासी महिला और उसकी बेटी ने खेत मालिक सुखविंदर सिंह को इस घटना की जानकारी दी।
इस पर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। चारों हथियारबंद युवक कौन थे कहां से आए थे उसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
