यूपी : नशे में धुत बेटे ने चारपाई पर सो रही 55 वर्षीय मां को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता पहुंची थाने

UP-Rape-Son-Old-Lady

कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने मां जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में घर में पहुंचे बेटे ने चारपाई पर सो रही मां से दुष्कर्म किया। किसी तरह बचाकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बेटे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

एक गांव निवासी 55 वर्षीय मां ने पुलिस को तहरीर दी। सिसकियां भरते हुए पुलिस को आपबीती बताई। मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे के करीब वह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। इसी बीच उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया। वह कुछ समझ पाती उसने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह बचकर उसने अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई है। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश रहा। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है।

जानकारी पर डेरापुर सीओ राजीव सिरोही, थाना प्रभारी अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। जांच कर कर लोगों से जानकारी की। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित मां को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *