यूपी : “अब सड़कों पर सैलाब निकलेगा, यूपी पुलिस बंदूकों के साथ तैयार रहे”, सुमैया राना का विवादित बयान

लखनऊ : आई लव मोहम्मद के पोस्टरों का विवाद गरमाता जा रहा है। अब इस मामले में दिवंगत मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमईया राना का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब यूपी और खासकर लखनऊ की सड़कों पर सैलाब निकलेगा। यूपी पुलिस अपनी बंदूकों के साथ तैयार रहे।

मुनव्वर राना की बेटी ने क्या कहा? : मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने कहा, “जिस तरह से यूपी पुलिस ने खासकर आज जुमे के बाद जो लोग आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर निकले थे, उन पर बुरी तरह से लाठीचार्ज किया, ये बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है।”

सुमैया राना ने कहा, “मैं यूपी पुलिस को चैलेंज कर रही हूं, हम लोगों ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे लॉ एंड ऑर्डर का कोई सवाल उठ सके। लेकिन अब क्योंकि इन्होंने शुरुआत कर दी है तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लेकर कोई भीड़ नहीं आएगी बल्कि पूरा सैलाब आएगा। अब अगर यूपी पुलिस चाहे तो अपनी बंदूकों के साथ तैयार रह सकती है। हम लोग खुशी-खुशी अपने ऊपर गोलियां खा लेंगे। लेकिन ये जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे कि आई लव मोहम्मद कहने, लिखने और बोलने पर पाबंदी लगा दी जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *