यूपी : सहारनपुर में खुफिया एजेंसी ने डाला डेरा, एटीएस ने पाकिस्तानी लिंक के आरोपी इमाम बिलाल को दबोचा 

UP-Terror-Bilal-ATS-Arrested

सहारनपुर : बिलाल को रिमांड पर लेने के बाद खुफिया एजेंसी ने यूपी के सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। छह महीने से बिलाल खान एटीएस की रडार पर था। 15 मई को एटीएस ने पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप पर चैट करने को लेकर बिलाल हिरासत में लिया था। तब उसके मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए थे। वह करीब आठ माह तक मस्जिद में इमाम भी रहा।

यूपी एटीएस (उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने बिलाल खान को नौ दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की थी। इस दौरान उसने चौकाने वाले खुलासे किए थे। बिलाल खान तीतरों थाना क्षेत्र के गांव पापड़ी का रहने वाला है। बिलाल धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहता था। सोशल मीडिया से भी जुड़ा था। इसी के चलते 15 मई को एटीएस ने बिलाल को तीतरों स्टैंड से हिरासत में लिया था। तब वह कही जाने की फिराक में था।

इसके बाद एटीएस उसे अपने साथ ले आई थी। वहीं, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाला हुआ है। इसके परिवार की हिस्ट्री के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बिलाल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालने के बाद एटीएस यह जानने में लगी है कि इसके साथ कौन-कौन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। बिलाल किनके संपर्क में रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *