नई दिल्ली : वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे खास दिन प्यार करने वालों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! जैसे-जैसे वैलेंटाइन वीक खत्म होता है, दुनिया भर के लोग 14 फरवरी को Valentine’s Day मनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं. यह वैलेंटाइन वीक का सबसे अंतिम और यादगार दिन होता है.
Valentine’s Day 2026: खुद से प्यार करना भी है जरूरी सिर्फ कपल्स ही नहीं, बल्कि कई लोग वैलेंटाइन डे को ‘Self-love’ डे के तौर पर भी मनाते हैं. इस दिन वो खुद का ख्याल रखते हैं, अपनी पसंद की चीजें खरीदते हैं या वही काम करते हैं जो उन्हें ख़ुशी देते हैं. मोहब्बत का जश्न चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में, वैलेंटाइन डे का असली मतलब सिर्फ प्यार को महसूस करना और उसे सेलिब्रेट करना है. यह दिन पूरी तरह से प्यार के नाम है.
वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार ‘लूपर्कालिया’ से जुड़ी हैं. यह त्योहार फरवरी के बीच में मनाया जाता था और वसंत के आने से जुड़ा था. बाद में पोप गेलैसियस फर्स्ट ने इस त्योहार को खत्म कर इसे सेंट वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की. करीब 14वीं शताब्दी से यह दिन रोमांस और प्यार से जुड़ गया.
वैलेंटाइन डे को लेकर कई कहानियां मशहूर हैं. एक मान्यता के अनुसार, सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जाकर चुपके से कपल्स की शादी करवाई. राजा नहीं चाहता था कि जवान पुरुष शादी करें, ताकि वे युद्ध में जा सकें. इसी वजह से सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई. माना जाता है कि उन्होंने जेल से अपने दोस्त को एक खत लिखा था, जिस पर लिखा था – “From your Valentine.