विशाखापत्तनम : महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट हराया : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट हरा दिया। गुरुवार को महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लि कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने 70 और नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रन बनाए। भारत के लिए क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए जबकि अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट झटके।
भारत की पारी : भारतीय महिला टीम ने ऋचा घोष की दमदार पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की पारी 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हुई। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि, मंधाना के आउट होते ही भारत की पारी लड़खड़ा गई।
भारतीय टीम का पहला विकेट 55 के स्कोर पर गिरा था, जबकि उसने छह विकेट 102 रन के स्कोर पर गंवा दिए। भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अमनजोत और ऋचा ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि, अमनजोत आउट हो गईं, लेकिन ऋचा घोष टिकी रहीं और उन्होंने स्नेह राणा के साथ आठवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा। ऋचा हालांकि, आखिरी ओवर में अपना विकेट गंवा बैठीं और शतक लगाने से चूक गईं।
ऋचा 77 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा के अलावा प्रतिका रावल ने 37, स्नेह राणा ने 33, मंधाना ने 23, हरलीन देओल ने 13, अमनजोत कौर ने 13, हरमनप्रीत कौर ने 9 और दीप्ति शर्मा ने 4 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लोए ट्रियोन ने तीन विकेट लिए, जबकि मरिजाने कैप, नादिने डि कर्क और नोनकुलुलेको मलाबा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, तुमी सेखुखुने को एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस : दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रेणुका सिंह की जगह अमनजोत कौर की टीम में वापसी हुई है जो बीमार होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल सकी थीं।
भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरनी।
दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लोए ट्रियोन, नदिने डि क्लेर्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नोनकुलुलेको मलाबा।
