WPL@2025 : आज गुजरात-बेंगलुरु के बीच पहला मैच, होगी वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत

WPL@2025-Starts

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत आज यानी 14 फरवरी, शुक्रवार से होगी. इस बार टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला जाएगा. बाकी दो सीजन की तरह इस बार भी कुल 5 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगी. टूर्नामेंट में पहले जैसे ही कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 20 लीग मैच, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी पूरी डिटेल.

पिच रिपोर्ट : आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम को साढ़े सात बजे से होगी. बता दें कि कोटंबी स्टेडियम में अब तक महिला टी20 मुकाबला नहीं खेला गया है. यहां सिर्फ तीन महिला वनडे खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 278 रनों का रहा है. वहीं मैदान पर वनडे का हाई स्कोर 358/5 रनों का रहा.

लाइव स्ट्रीमिंग : गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को स्पोर्ट्स नेटवर्क 18 के जरिए भारत में टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी.

आरसीबी बनाम गुजरात हेड टू हेड : गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों टीमें ने 2-2 मैच अपने नाम किए हैं.

WPL के लिए गुजरात जायंट्स की टीम : भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवेर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक.

WPL के लिए आरसीबी टीम : डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेनुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार.

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल

  • 14 फरवरी –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स – वडोदरा
  • 15 फरवरी –  दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – वडोदरा
  • 16 फरवरी –  गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स – वडोदरा
  • 17 फरवरी –  दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -वडोदरा
  • 18 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – वडोदरा
  • 19 फरवरी –  यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वडोदरा
  • 21 फरवरी –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु
  • 22 फरवरी –  दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु
  • 24 फरवरी –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु
  • 25 फरवरी –  दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – बेंगलुरु
  • 26 फरवरी –  मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु
  • 27 फरवरी –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स – बेंगलुरु
  • 28 फरवरी –  दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु
  • 1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
  • 3 मार्च –  यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स – लखनऊ
  • 6 मार्च –  यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – लखनऊ
  • 7 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ
  • 8 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – लखनऊ
  • 10 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स – मुंबई
  • 11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई
  • 13 मार्च – एलिमिनेटर – मुंबई
  • 15 मार्च – फाइनल – मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *