नई दिल्ली : वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन हो गया है और इस पर यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में लगभग 283,490 लोगों ने बताया कि वे यूट्यूब तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्मों में से एक है।
इसके अलावा भारत में भी यूट्यूब के यूजर्स वीडियो देखने में अमसर्थ हो रहे हैं और उनके अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। आउटेज ट्रेक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर इन के मुताबिक सुबह 6.47 बजे 14,186 लोगों ने इस बात की रिपोर्ट की और 6.42 बजे कुल 18,000 यूजर्स ने यूट्यूब डाउन होने की बात रिपोर्ट की है।
इसके मुताबिक भारत में कुल शिकायतों में से 72 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप पर तकनीकी दिक्कत की शिकायत की है। इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 फीसदी शिकायतें दर्ज की गई हैं। वेबसाइट को लेकर 11 फीसदी लोगों ने तकनीकी दिक्कत की बात मानी है।