पाकिस्तान : पाक-अफगान सीमा पर भीषण गोलीबारी, 12 पाकिस्तानी फौजी ढेर; चौकियों पर कब्जा…

Pak-Afgan-War-Oct

नई दिल्ली : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव जारी है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सीमा पर तेजी से बढ़ते तनाव के बीच शनिवार 11 अक्टूबर 2025 की देर रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी शुरू हो गई. इस दौरान तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया, जिसमें अस्थिर कुनार और हेलमंद प्रांत भी शामिल हैं.  

पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा : एक अफगानी रक्षा अधिकारी ने अपने बयान में कहा,’ तालिबान बलों ने कुनार और हेलमंद प्रांतों में डूरंड रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है.’ सीमा पर जारी संघर्ष में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं और कई सैनिक घायल हैं. बहरामचा जिले के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों के साथ-साथ पक्तिया के अरयूब जाजी जिले में भी भीषण लड़ाई की खबर है.

PAK-अफगानिस्तान में तनाव : अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने तालिबान की ओर से की गई इस कार्रवाई को पाकिस्तान की ओर से अफगान हवाई इलाके के उल्लंघन के जवाब में एक जवाबी कार्रवाई बताया है.  उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार आधी रात तक दोनों देशों के बीच झड़पें समाप्त हो गईं. खोवाराजमी ने कहा,’ अगर विरोधी पक्ष फिर से अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करता है, तो हमारे सशस्त्र बल उनके हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तैयार हैं और कड़ी प्रतिक्रिया देंगे.’ इस बीच कतर ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव पर चिंता व्यक्त की और दोनों पक्षों से संयम बरतने और साथ ही बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया.’

पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने हुए टारगेट : बता दें कि सीमा पर भीषण जंग पाकिस्तान की ओर से काबुल के पास किए गए एक हवाई हमले के कुछ दिनों बाद शुरू हुई है. अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने कहा कि कि इस कार्रवाई के बाद नांगरहार और कुनार में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को टारगेट कर जवाबी कार्रवाई की गई, हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस हमले की न ही पुष्टि की गई और न ही इसका खंडन किया गया. अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा,’ आज रात के हमलों में पाकिस्तानी पक्ष की सुविधाएं और उपकरण नष्ट हो गए.  मंत्रालय ने आगे दावा किया कि कुनार और हेलमंद में 1-1 चौकी नष्ट हो गई, जबकि पाकिस्तानी सेना को तालिबान लड़ाकों के हाथों हताहत होने और कई हथियार और वाहन खोने की भी खबर है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *