भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज जारी है। दोनों टीमें आज एडिलेड में दूसरे ODI के लिए आमने-सामने हैं। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया की कोशिश दूसरे मैच में पलटवार करने पर लगी है।
वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज पर कब्जा करने की हैं। एडिलेड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसे में गिल की अगुवाई में टीम इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
