यूपी : मेरठ में MNC में कार्यरत नईमा को 5वीं पास इमाम ने फंसाया, झूठ बोलकर किया निकाह; फिर गला काटा

Meruth-Imam-Murdered-Naima

मेरठ : एक भरोसेमंद रिश्ता, जिसके बाद निकाह और फिर उसी रिश्ते के नाम खौफनाक कहानी का अंत। मामला यूपी के मेरठ थाना जानी थाना क्षेत्र का है, यहां डेढ़ महीने पहले बुर्का पहने एक महिला का शव बरामद हुआ था। बुर्क़ा पहनी महिला की लाश ने अपने पीछे कई सवाल छोड़े थे, उनका जवाब पुलिस ने अब ढूंढ निकाला है। पर्दा हटने पर जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी को सन्न कर दिया।

महिला एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके 5वीं पास एक मस्जिद के इमाम पति ने की थी। यह वही इमाम है जो लोगों को नेक राह दिखाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी इमाम और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और रस्सी बरामद की है।

बेरहमी से गला रेतकर हत्या : करीब डेढ़ माह पहले मेरठ के जानी थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर की पटरी पर एक बुर्का पहनी महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए दो टीमें गठित करते हुए आसपास के जिलों में अभियान चलाया, जिसके बाद पता चला कि मृतका नईमा यास्मीन नामक महिला की गुमशुदगी मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में दर्ज है।

झूठ बोलकर किया निकाह : मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली नईमा की जिंदगी में जब शहजाद आया तो उसने खुद को कपड़ा व्यापारी और अविवाहित बताया। जांच में सामने आया कि नईमा असम की रहने वाली थी और शहजाद से उसकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। दोनों के बीच बात ऑनलाइन निकाह तक पहुंच गई और निकाह के बाद वह नईमा को चरथावल ले आया। नईमा को क्या पता था कि जिसके साथ उसने जीवन भर का नाता जोड़ा है, वह फरेबी है, पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। वह कोई कपड़ा व्यापारी नही है बल्कि 5वीं पास एक मस्जिद का इमाम था।

सच पता लगते ही टूट गई नईमा : सच का पता चलते ही नईमा टूट गई। उसने शहजाद से कहां कि धोखा क्यों दिया। उसने शहजाद को उसकी पहली पत्नी से मिलने तक से रोका, यह बात इमाम को नागवार गुजरी। गुस्साए इमाम ने सबक सिखाने के लिए इस कहानी का ऐसा अंत लिखा कि कोई सोच भी नही सकता था।

जूस में दी नींद की गोलिया, फिर गला काटा : शहजाद ने नईमा को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त नदीम अंसारी को साथ मिलकर योजना बनाई। दोस्त को हत्या के एवज में 12,000 रुपये देने की बात कही। 16 सितंबर को शहजाद नईमा को बाजार ले जाने के बहाने बुलाकर लाया और जूस में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों उसे मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास इलाके में ले गए, जहां नदीम ने रस्सी से उसका गला कस दिया और शहजाद ने छुरी से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई : शहजाद इतना शातिर था कि उसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए चरथावल थाने में नईमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि उस पर किसी को शक न हो। लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह ज्यादा देर छुप न सका। मेरठ पुलिस की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए बुर्के वाली लाश का सच सबके सामने ला दिया। मेरठ SSP विपिन ताडा ने बताया कि दोनों आरोपियों शहजाद और नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और रस्सी भी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *