महाराष्ट्र : मंदिर में आस्था पर चोट, काली माता की मूर्ति ‘मदर मैरी’ जैसे परिधान में दिखी; पुजारी गिरफ्तार

Mumbai-Lord-Kali-in-Marry-Dress

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक मंदिर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भक्तों ने काली माता की मूर्ति को मदर मैरी जैसे परिधान में देखा। रविवार को हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मंदिर के एक पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना रसीएफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो में काली माता की मूर्ति सफेद और ऐसी पोशाक में दिखाई दी, जो मदर मैरी की पारंपरिक छवि जैसी लग रही थी। मंदिर पहुंचे भक्त यह देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पुजारी रमेश ने बताया कि देवी काली ने सपने में आकर उन्हें इस रूप में सजाने के लिए कहा। हालांकि भक्तों ने इस दावे को आधारहीन बताया और इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करार दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पुजारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने पुजारी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि अब यह जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित उद्देश्य तो नहीं था और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे। फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *