पटना : बिहार सीएम नीतीश कुमार चुनावी कार्यक्रम के तहत आज सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज पहुंचे, जहां त्रिवेणीगंज के अनुपलाल यादव कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने चुनावी सभा को सम्बोधित किया, कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, जदयू नेता मनीष वर्मा, ललन सर्राफ, सांसद दिलेश्वर कामत सहित जदयू और भाजपा के कई नेता मौजूद थे.
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में जहाँ लोगों को 2005 से पहले के बिहार की याद दिलाया वहीं उन्होने वर्तमान सरकार की चुन चुन कर उपलब्धिया भी गिनाया, सीएम नीतीश कुमार ने कहा की जबसे उन्होंने बिहार की कमान सभाला है बिहार में लगातार विकास हो रहा है, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सड़क पुल पुलिया से लेकर बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिया गया है.
इस मौके पर उन्होंने त्रिवेणीगंज से जदयू के उम्मीदवार सोनम रानी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद सुपौल के जदयू के उम्मीदवार सह ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, निर्मली विधानसभा से जदयू के उम्मीदवार अनिरुद्ध यादव, पिपरा विधानसभा से जदयू के उम्मीदवार रामविलास कामत और त्रिवेणीगंज से जदयू के उम्मीदवार सोनम रानी सरदार को माला पहना कर लोगों से जदयू के तमाम उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही.
