नई दिल्ली : ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है. यहां एक पाकिस्तानी मूल के सीनियर डॉक्टर ने ऑपरेशन के बीच में ही मरीज को छोड़ दिया और पास के कमरे में जाकर एक नर्स के साथ यौन संबंध बनाया. इस घटना ने मेडिकल डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है.
ये मामला ग्रेटर मैनचेस्टर का है, जहां एक मेडिकल ट्रिब्यूनल को बताया गया कि 44 साल के डॉ. सुहैल अंजुम ने सर्जरी के दौरान मरीज को बीच में ही छोड़ दिया. उस दिन उन्हें पांच ऑपरेशन ड्यूटी मिली थी.लेकिन, तीसरे ऑपरेशन के दौरान उन्होंने आराम करने के लिए छुट्टी ले ली और सर्जरी की जिम्मेदारी दूसरी नर्स को सौंप दी. इसके बाद वे दूसरे ऑपरेशन रूम में चले गए जहां उन्हें एक सहकर्मी (जिसका नाम नर्स सी था) उसके संबंध बनाया.
डॉक्टर ने जुर्म कबूल किया : एक स्क्रब नर्स ने ट्रिब्यूनल को बताया कि जब वो उपकरण लेने के लिए ऑपरेशन थिएटर में गई तो उसने डॉक्टर और नर्स को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सुहैल अंजुम अपनी पैंट ठीक कर रहे थे और नर्स C की पैंट घुटनों तक खिसकी हुई थी और उसकी अंडरवियर दिखाई दे रही थी. इस घटना की तुरंत शिकायत की गई. वहीं, पूछताछ में डॉ. सुहैल अंजुम ने कबूल किया कि उन्होंने नर्स के साथ यौन संबंध बनाए थे. जबकि मरीज बेहोश अवस्था में ऑपरेशन टेबल पर पड़ा था.
‘यह एक हैरान करने वाली घटना थी’ : सुनवाई के दौरान डॉ. सुहैल अंजुम ने कहा कि वह अपने काम को लेकर ‘बहुत जुनूनी’ हैं, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई थी उस समय वो काफी परेशान थे. क्योंकि उनकी पत्नी को मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही थीं. डॉक्टर ने ट्रिब्यूनल को बताया कि, ‘यह एक हैरान करने वाली घटना थी. मैं बयां नहीं कर सकता कि यह मेरे लिए कितनी शर्मनाक बात है.मुझे सचमुच खेद है और मैं शर्मिंदा हूं और अपने व्यवहार की गंभीरता को पूरी तरह समझता हूं.’ अंजुम ने 2024 में एनएचएस ट्रस्ट छोड़ दिया और अब पाकिस्तान लौट गए हैं.
