बंगाल : चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस पार्टी में वापस लौटी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीएमसी की नेता मौसम बेनजीर नूर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस में शामिल होने पर मौसम बेनजीर नूर ने कहा, “मैंने राजनीति शुरू ही कांग्रेस पार्टी से की थी, आज मैं कांग्रेस पार्टी में आई हूं मुझे अच्छा लग रहा है। मैं कांग्रेस को मजबूत करने का काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी मैं उसका पालन करूंगी।”

मौसम नूर के कांग्रेस में शामिल होने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, “कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी। मालदा के लोगों ने मांग की थी कि मौसम कांग्रेस पार्टी में शामिल हों, और उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे कांग्रेस में शामिल हुई हैं। आने वाले दिनों में वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।”

वहीं, TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, “मौसम नूर ने कोई फैसला लिया है इस बारे में अभी पार्टी की तरफ से मैं कोई बयान नहीं दे सकता। पार्टी नेतृत्व देख रहा है। अगर पार्टी को कुछ कहना है तो सही समय पर प्रतिक्रिया दी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *