यूपी : यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत

Jharkhand-Accident-Death-expressway

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।

शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया।

बस रुकने के बाद जैसे ही लघुशंका करने के लिए यात्री उतरे, तभी नोएडा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने यात्रियों को रौंद दिया। जिससे छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर सुरीर पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों ने मृतकों को एंबुलेंस की मदद से मोर्चरी भिजवाया। साथ ही अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *