धनबाद : पाथरडीह झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित नुनूडीह दुर्गा मंदिर के समीप कोयला लोड हाईवा नंबर JH10CY 2522 की चपेट में आकर पल्सर बाइक सवार JH10A7808 पर ईदगाह मोहल्ला निवासी हैदर अली उर्फ मोनू अंसारी 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से चासनाला सी एच सी मैं भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हैदर अली उर्फ मोनू अंसारी झरिया की ओर से अपने ईदगाह मोहल्ला अपने घर जा रहा था तभी नूनूडीह दुर्गा मंदिर के निकट पीछे से तेज गति से चासनाला की ओर जा रही कोयला लदा हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दी गयी। घटना स्थल पहुंचकर घायल को चासनाला सी एच सी पहुंचाया गया।
जहां चिकित्साको ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पिता अफजाल अंसारी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हाईवा भेलाटांड निवासी मालिक मनोज महतो का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा तथा पल्सर बाइक को जप्त कर लिया मौके से चालक फरार बताया जाता है।
मृतक दो भाइयों में छोटा था, जो ज्वेलरी का दुकान चलाया करता था। तीन वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी। जिसे पत्नी और एक पुत्र है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग किया जाम। लगी वाहनों की लंबी कतार।
