IND vs SA : कोलकाता टेस्ट में भारत का स्कोर 37/1, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमटी 

कोलकाता : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है।

पहले दिन का खेल समाप्त : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। मेजबान टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है। इससे पहले तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त : जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी है। भारत के लिए बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। अब भारत पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24, टॉनी डि जॉर्जी ने 24, रेयान रिक्लेटन ने 23, काइल वेरेने ने 16, सिमोन हार्मर ने 5, तेम्बा बावुमा ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 3 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिच सूखी लग रही है और बल्लेबाजी करना आसान होगा। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है। वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे। सुंदर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका : एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *