महाराष्ट्र : नागपुर के दरगाह पर महिला को बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण की कोशिश, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Dargaah-Yupi

मुंबई : पश्चिम बंगाल की एक महिला ने महाराष्ट्र के नागपुर की ओल्ड कामठी स्थित हुजूर मरियम अम्मा दरगाह पर बंधक बनाने, छेड़छाड़ करने और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर नागपुर ग्रामीण पुलिस ने दरगाह के मुख्य संरक्षक सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोहारे ने शनिवार को बताया कि जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। छह आरोपियों की पहचान ताजी जानवीरूद्दीन, ताजी मुस्तफा फिरूद्दीन फैज, तेजस खोब्रागड़े, बशरा फातेमा ताजी, मल्ला धुले और एक अन्य शख्स के तौर पर की गई।

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला कोलकाता की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि वह 18 अप्रैल को सालाना उर्स समारोह के लिए दरगाह पहुंची थी। इस बीच उसे बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी के साथ ही शारीरिक व मानसिक तौर से प्रताड़ित किया गया। किसी तरह पीड़िता भागकर कोलकाता पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *