हैदराबाद : खुले इलाके में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स की मौत

Hyderabad-Blast

 हैदराबाद : शहर के मीरपेट इलाके में रविवार को धमाके का मामला सामने आया है। ये घटना बडांगपेट में एक खुली जगह पर हुई है। वहीं इस धमाके की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि धमाका इतना तेज था कि मृतक के शरीर के अंग कई मीटर दूर जाकर गिरे। वहीं इसकी अवाज भी दूर तक सुनी गई। वहीं यह भी पता चला है कि मृतक हाल ही में कोलकाता से हैदराबाद काम की तलाश में आया था।
https://x.com/ANI/status/2068732021174865965

दरअसल, रविवार को मीरपेट के बडांगपेट में एक धमाका हो गया। इस धमाके में कोलकाता के 43 वर्षीय एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी केमिकल धमाके की वजह से हुई हो सकती है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बम डिटेक्शन स्क्वाड के कर्मचारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अनूप (43) के रूप में की गई है, जो हाल ही में नौकरी की तलाश में कोलकाता से हैदराबाद आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित के शरीर के हिस्से धमाके वाली जगह से कई मीटर दूर जा गिरे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी केमिकल धमाके की वजह से हुई हो सकती है, जो शायद पेंट या किसी दूसरे केमिकल पदार्थ को फेंकते समय या गलत तरीके से संभालने के कारण हुआ हो। फिलहाल धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *