यूपी : गोरखपुर में बेटे ने अब्बू के मोबाइल में पाया गंदे वीडियो, किया अम्मी से शिकायत; मिला तीन तलाक

Gorakhpur-Triple-Talaq-Porn-Video

गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में 14 वर्षीय बेटे ने अपने अब्बू के मोबाइल में महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो क्लिप देखी। उसने इसकी शिकायत अपनी अम्मी से की, जब पत्नी ने इस बारे में पति से पूछा तो वह नाराज हो गया। उसने कहा मैं कुछ भी करूं उससे तुम्हें कोई मतलब नहीं। विरोध करने पर पत्नी को जमकर पीटा और तीन तलाक बोलते हुए बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की गलत हरकतों का विरोध किया तो वह नाराज हो गया, उसने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर तीन तलाक बोलकर बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत गुलहरिया थाने में की है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में झूठी है पीड़िता का कहना है कि पति शुरू से ही अश्लील वीडियो और पॉर्न फिल्में देखने का आदी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर गुलहरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था, विवाह के बाद पता चला कि पति पॉर्न वीडियो देखने का आदी है, वीडियो देखने के बाद वह अजीबोगरीब हरकतें करता था, उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। मैने इसका विरोध किया और अपने मायके चली गई। लेकिन पति ने अपनी गलती मानते हुए मुझे वापस बुला लिया। बाद में मेरे सहयोग से पति ने कंप्यूटर कोचिंग सेंटर खोला, जिसका संचालन भी मैं करती हूं।

इस दौरान हमारे तीन बच्चे हुए बड़ा बेटा 14 वर्ष का है, एक 12 वर्ष और तीसरा 9 साल का, कुछ दिनों पहले 14 वर्षीय बेटे ने पति के मोबाइल पर कुछ अश्लील वीडियो क्लिप देखे, जिसमें उनके कई अन्य महिलाओं के साथ अश्लील क्लिप थे। वीडियो देखने के बाद बेटा हैरान रह गया और उसने इस बारे में अपने पापा से पूछा तो उन्होंने धमकाते हुए चुप रहने की हिदायत दी, तभी से बेटा अवसाद में चला गया।

मेरे पूछने पर बेटे ने मुझे पूरी बात बताई, यह सुनते ही मेरे होश फाख्ता हो गए, मैंने पति से इसके बारे में पूछताछ शुरू की तो वह नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए मुझे मारना शुरू कर दिया और कहा कि मुझे जो कुछ भी करना है करूंगा, इसके लिए कोई भी मुझे नहीं रोक सकता, मेरे कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध है, यह मेरी मर्जी है। पीड़िता का कहना है कि जब दबाव बनाया गया तो शुक्रवार को पति ने तीन तलाक बोलते हुए मुझे तीनों बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया, अब मैं कहां जाऊं? इसीलिए न्याय की गुहार लगाने पुलिस थाने आई हूं और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। मेरा मानना है ऐसे लोग परिवार के ही नहीं समाज के लिए भी कलंक है,इन्हें जल्द से जल्द रोकना होगा।

इस बारे में गुलरिया थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तरफ से तहरीर मिली है। आरोपी पति के खिलाफ तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *