हिप्र : शिमला में दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, लगा 3 लोगों को अगवा करने का आरोप

Gujrat-Kidnapped-shimla

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को शिमला में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, शिमला पुलिस ने 3 लोगों को अगवा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज की है। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि AI समिट के दौरान  हंगामा करने वाले 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें शिमला से लेकर दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक लिया और कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए FIR दर्ज की गई है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक,  ये पूरा मामला AI समिट में हंगामा करने से जुड़ा हुआ है। शिमला में हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद बढ़ा गया है। 3 आरोपियों को पुलिस फिर से कोर्ट लेकर जा रही है। 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिमला से गिरफ्तारी हुई है। इन्हें शिमला से दिल्ली लाने के दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक दिया है। हिमाचल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच नोकझोंक हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने  एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय यूथ कांग्रेस (IYC) के कई सदस्य शामिल हैं। इस मामले में IYC के अध्यक्ष उदय भानु चिब की भी गिरफ्तारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। उदय भानु चिब को अदालत में पेश किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की गाड़ियां पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर कांग्रेस सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचीं थी।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट से जुड़ा हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे ‘गहरी साजिश’ के ठोस सबूत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *