महाराष्ट्र : मुगलों का महिमांडन, ‘औरंगजेब लवर्स’ ने दूध से नहलाया पोस्टर; पुलिस ने किया गैंग का इलाज

Maharashtra-Aurangzeb-Milk-Arrested

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बहुत पहले साफ कर चुके है कि राज्य में मुगल आक्रांताओं का महिमामंडन नहीं किया जाएगा. लेकिन अभी भी कुछ औरंगजेब प्रेमी हैं जिनका मुगल प्रेम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ऐसे मुगल प्रेमियों का महाराष्ट्र की पुलिस ने तगड़ा इलाज करना शुरू कर दिया है. राज्य की सरकार ने एकदम स्पष्ट कर दिया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती में सनातन पर हमला करने वालों की कोई जगह नहीं है.

औरंगजेब प्रेमी गैंग का इलाज : मुगल प्रेमियों पर पुलिस ने एक्शन लिया है. इसकी वजह थी आरोपियों ने औरंगजेब की फोटो का अभिषेक किया था, उसी का नतीजा है कि अकोला पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. इसके साथ करीब 8 से10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल आरोपियों की औरंगजेब के पोस्टर को दूध से नहलाते वीडियो वायरल हुआ था. दावा किया जा रहा है कि ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान आरोपियों ने फोटो को दूध से नहलाया था. वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा और अब आरोपियों पुलिस गिरफ्त में हैं.

मुगलों का महिमांडन बर्दाश्त नहीं : हिंदू संगठनों का कहना है कि अब वो उसी जगह पर गंगाजल से पवित्र करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ये भी पता लगाए कि इसके पीछे आका कौन है, आखिर किस की दम पर ये लोग ऐसा कर रहे हैं, उसे ढूंढ कर निकालना चाहिए. आक्रांता के पोस्टर पर दूध से अभिषेक करना सही नहीं है. हिंदू संगठन अब उस जगह का गंगाजल से अभिषेक करने वाले हैं लेकिन कार्रवाई से साफ है कि भारत में मुगलों की कोई जगह नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *