म्यांमार : आधी रात को एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती 

Mynmar-J&K-Earthqwake-October

नई दिल्ली : म्यांमार में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रविवार आधी रात के थोड़ी ही देर बाद म्यांमार में करीब 12.16 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 73 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके करीब एक घंटे बाद 01.14 बजे धरती एक बार फिर कांपी। रिक्टर पैमाने  पर भूकंप के दूसरे झटके की तीव्रता 3.6 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र 88 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इधर जम्मू-कश्मीर में बीती रात करीब पौने तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इन भूकंपों की तीव्रता कम होने से कोई बड़ा नुकसान यानी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप रात 02 बजकर 47 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 3.6 और केंद्र धरती के नीटे पांच किलोमीटर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *