दिल्ली ब्लास्ट : NMC ने आतंक के चार डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन किए रद्द, यूएपीए के तहत दर्ज FIR

NMC-in-Action-Terror

नई दिल्ली : यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर के मद्देनजर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने डॉ. मुजफ्फर अहमद, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. मुज्जमिल शकील और डॉ. शाहीन सईद के नाम आईएमआर/एनएमआर से हटा दिए हैं।

बाजारों में सुरक्षा कड़ी, तीन शिफ्टों में पहरेदारी : लाल किला धमाके का असर अब राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दिखने लगा है। पुलिस ने लोगों से बिना आवश्यकता भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील की है। लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और सरोजिनी नगर में पुलिस तीन-तीन शिफ्टों में पहरेदारी कर रही है।

पुलिस ने बाजारों की सुरक्षा को युद्ध स्तर पर मजबूत कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील न रहे इसके लिए सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय पुलिस टीमें बाजारों में गश्त कर रही हैं। इन बाजारों को हाई-विजिबिलिटी जोन घोषित किया गया है। दुकानें, पार्किंग क्षेत्र और फुटपाथों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

बाजारों में प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की जांच जा रही है। साथ ही, दोपहिया वाहनों की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाजार संघों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और किसी भी छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से दर्ज करें।

पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बाजारों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। तीन शिफ्टों में पहरेदारी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। हमारा लक्ष्य है कि नागरिक पूरी तरह सुरक्षित रहें और किसी भी तरह की अफवाह या डर का माहौल न बने। राजीव कुमार, डीसीपी (ट्रैफिक), नई दिल्ली रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *