ओडिशा : मंदिर के पास ट्रांसजेंडर पुजारी और राजमिस्त्री का शव बरामद, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Odisha-Dead-Body-near-Temple

जयपुर : ओडिशा के जयपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जयपुर शहर में एक मंदिर के पास बुधवार को एक ट्रांसजेंडर पुजारी और एक राजमिस्त्री का शव बरामद किया गया है। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा : मामला जयपुर शहर थाना क्षेत्र के गोपबंधु नगर में कनक दुर्गा मंदिर के पास का है। पुलिस का कहना है कि जिन दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, संभव है कि उनके बीच प्रेम संबंध था। मृतकों की पहचान भी हो गई है। ट्रांसजेंडर की पहचान राजू मच्छ के रूप में हुई है, वह मंदिर में पुजारी थे। वहीं राजमिस्त्री की पहचान समारा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि राजू और समारा के बीच पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर संबंध थे। दोनों को मंगलवार शाम मंदिर के पास एक साथ देखा गया था। इसके बाद उनके शव बरामद हुए।

पुलिस अधिकारी का सामने आया बयान : जयपुर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पार्थ कश्यप ने कहा, “अप्राकृतिक मौत के दो मामले दर्ज किए गए हैं और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एक टीम ने घटनास्थल की जांच की और प्रथम दृष्टया साक्ष्यों से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *