नई दिल्ली : पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रूसी तेल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी. इस बात पर भारत के विदेश मंत्रालय के बाद अब अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भी मुहर लगा दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज फोन पर बातचीत हो रही है लेकिन हमें समय का पता नहीं है.’
इसके पहले भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सख्ती से खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है. जायसवाल ने कहा, ‘मुझे कल दोनों नेताओं के बीच किसी फोन कॉल या बातचीत की कोई जानकारी नहीं है.’
एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति वाशिंगटन में पीसी कर ये दावा करते हैं कि पीएम मोदी से उनकी रूसी तेल को लेकर बातचीत हो गई है और अगले दिन जब भारत उनके इस दावे पर सख्ती से इनकार कर देता है तो अब व्हाइट हाउस ने नया बयान जारी किया कि हम इस बात का दावा करते हैं कि आज डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच बात हो रही है. अब अगर पीएम मोदी की ट्रंप से बात हुई होती तो व्हाइट हाउस उसका भी जिक्र करता लेकिन व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इस बात का भी पुख्ता दावा नहीं किया है कि पुतिन से ट्रंप की बात हुई है कि नहीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर ये दबाव बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं कि भारत रूस से तेल न खरीदें. इसके पीछे की वजह ट्रंप यूक्रेन वॉर को बताते हैं. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसकी आर्थिक मदद कर रहा है. जिसकी वजह से रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं बंद कर रहा है. ट्रंप की रूस से तेल खरीदने की बात नहीं मानने पर भारत को ट्रंप के महंगे टैरिफ (50 प्रतिशत) का सामना करना पड़ रहा है.
