झारखंड : रांची में न्यायाधीश के मोबाइल फोन की चोरी, ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 2.88 लाख

Ranchi-Judge-Cyber-Fraud

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खूंटी जिले में पदस्थापित एक न्यायाधीश के मोबाइल फोन की चोरी के बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 2 लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना रांची के सेक्टर-2 बाजार की है, जहां न्यायाधीश सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनका मोबाइल चोरी कर लिया।

मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने डिजिटल माध्यम से दो ट्रांजेक्शन कर कुल 2.88 लाख रुपये निकाल लिए। जब न्यायाधीश को खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत रांची के जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई न्यायाधीश का आवास रांची के सेल सिटी इलाके में स्थित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *