यूपी : हमीरपुर में प्यार का हुआ अंत, मोइनुद्दीन ने पत्नी को पीटकर मार डाला; मासूम को रोता-बिलखता छोड़ा 

UP-Hamirpur-Murder-Wife

हमीरपुर : यूपी में हमीरपुर के मौदहा कोतवाली के कम्हरिया गांव में रविवार भोर कोटेदार मोइनुद्दीन ने पत्नी रोशनी (27) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में दो वर्षीय मासूम बेटे को रोता-बिलखता छोड़कर भाग गया। रोशनी की मां इशरत बानो ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम पुलिस ने मोइनुद्दीन को मुटनी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मोइनुद्दीन शराब का आदी था। अक्सर शराब पीकर रोशनी से विवाद करता था। आशंका है कि शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या की गई हो। कम्हरिया गांव निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि मोइनुद्दीन के फूफा रायपुर निवासी यूसुफ अली ने फोन पर उन्हें रोशनी की मौत की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और किसी के रोने की आवाज आ रही थी। आसपास के लोगों और कोतवाली प्रभारी उमेश यादव, सीओ सदर राजेश कमल की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में रोशनी का शव पड़ा था। बगल में दो वर्षीय बेटा असद रो रहा था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि रोशनी की हत्या उसके पति मोइनुद्दीन ने ही की है। रोशनी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रोशनी की यह दूसरी शादी थी।

जेल से आने के बाद की थी रोशनी से लव मैरिज : ग्रामीणों के अनुसार दस वर्ष पहले मोइनुद्दीन गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में अपने भाई कमरुद्दीन के साथ जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ा और कुछ समय के लिए मंडल अध्यक्ष भी रहा। मोइनुद्दीन ने वर्ष 2022 में मौदहा कस्बे के हैदरगंज मोहल्ला निवासी रोशनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। यह रोशनी की दूसरी शादी थी। उनका दो वर्षीय बेटा असद है।

अक्सर शराब पीकर पत्नी से करता था झगड़ा : पड़ोसियों ने बताया कि मोइनुद्दीन नशे का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। कई बार उसने पत्नी को घर से निकाल दिया था, लेकिन बाद में माफी मांग कर वापस ले आता था। हो सकता है कि शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में मोइनुद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *