बेंगलुरु : कर्नाटक के बंगलूरू में सोमवार को 21 साल के एक डिलीवरी एजेंट को एक ब्राजीलियाई मॉडल से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कुमार है और वह एक निजी कॉलेज में डिप्लोमा छात्र है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 अक्टूबर को हुई थी, जब मॉडल ने एक डिलीवरी एप के जरिये किराने का सामान ऑर्डर किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि डिलीवरी एजेंट ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि, मॉडल ने चिल्लाकर और दरवाजा बंद करके खुद को बचा लिया।
पुलिस ने आर टी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले का पता चलते ही डिलीवरी पोर्टल ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है।
