ईरान ने अमेरिका को फिर भेजा बातचीत का प्रस्ताव, Hormuz खोलने को भी तैयार

iran-us-peace-proposal

नई दिल्ली : Middle East में जारी टेंशन के बीच Iran ने एक बार फिर अमेरिका को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रपोजल में जंग खत्म करने और वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को दोबारा खोलने की बात का जिक्र भी है। दरअसल, ईरान ने 2 फेज में वार्ता का प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है। पहले चरण में एक महीने में युद्धविराम, अमेरिकी नौसैनिकों की नाकाबंदी समाप्त करने और ईरान व Lebanon में जारी संघर्ष को स्थायी तौर पर खत्म करने के लिए डील पर बातचीत की बात कही गई है।

ईरान के मुताबिक, इससे इलाके में स्थिरता बहाल हो जाएगी और ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर पड़ रहे प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। वहीं, ईरान के प्रस्ताव के दूसरे फेज में, पहले समझौते के कामयाब होने के बाद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर एक और महीने की बातचीत शुरू करने की बात कही गई है। यानी ईरान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह परमाणु के मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले समंदर में अमेरिकी नाकेबंदी और क्षेत्रीय संघर्ष का खत्म होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *