गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। मंगलवार को टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।
चौथे दिन का खेल खत्म : चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 522 और रन की जरूरत है। कल 90 ओवर का खेल यह फैसला करेगा कि भारत क्लीन स्वीप होगा या नहीं। आज तक आखिरी दिन कभी 522 रन नहीं बने हैं। भारत अगर मैच ड्रॉ कराने के लिए भी जाता है तो सीरीज गंवा बैठेगा। कोलकाता टेस्ट भारत हार चुका है।
द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिली 288 रन की बढ़त को मिलाकर कुल बढ़त 548 रन की हुई और भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।
भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। यशस्वी को मार्को यानसेन ने और राहुल को साइमन हार्मर ने आउट किया। यशस्वी 13 और राहुल छह रन बना सके। फिलहाल नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन और साई सुदर्शन दो रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य : भारत के सामने गुवाहाटी में 549 रनों का विशाल लक्ष्य है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन बनाकर आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर समाप्त हुई थी। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में 260 रन की बदौलत कुल बढ़त 548 रन की हुई।
दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में रेयान रिकेल्टन ने 35 रन और एडेन मार्करम ने 29 रन की पारी खेली। इन दोनों को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वहीं, कप्तान तेम्बा बावुमा को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। वह तीन रन बना सके। टोनी डी जॉर्जी अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टब्स ने वियान मुल्डर के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने स्टब्स को आउट किया और साझेदारी तोड़ी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित कर दी। स्टब्स ने 180 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन की पारी खेली। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।
भारतीय टीम 201 रन पर सिमटी : भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम ने दो दिन गेंदबाजी की और आधे दिन में निपट गए और टीम अब फिर गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 288 रन की बढ़त हासिल है।
