यूपी : हिंदू युवती के घर बारात लेकर पहुंचा गैर समुदाय का युवक, गांव में हंगामा

UP-Live-in-Hungama-Police

परशुरामपुर : यूपी के बस्ती स्थित परशुरामपुर थानाक्षेत्र के यरता गांव में शुक्रवार की रात अनुसूचित जाति की युवती से शादी करने आए मुस्लिम समुदाय के लोग बरात लेकर पहुंच गए तो हंगामा मच गया।

जानकारी के अनुसार, युवती का परिचय चार-पांच वर्ष पहले गोंडा जनपद के पटखौली निवासी एक युवक से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों ने शादी करने का मन बनाया और शुक्रवार को दूल्हा बरात लेकर यरता गांव पहुंचा। बरात में भोजन और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी।

गांव में 15-20 की संख्या में गैर-संप्रदाय के बराती पहुंचने से हलचल मच गई। इसी बीच किसी ने विश्व हिंदू महासंघ को सूचना दी। संगठन के सदस्य महेश हिंदुस्थानी, साहब पाठक, संजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शादी का विरोध किया।

सूचना पर परशुरामपुर थाना के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बराती और दूल्हे को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लड़की और लड़का दोनों बालिग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *