पाकिस्तान : कराची के मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत

Pakistan-Aag

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची में शनिवार देर रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार देर रात कराची के एमए जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के कार्यकारी निदेशक डॉ. साबिर मेमन ने बताया कि तीन शव अस्पताल लाए गए थे। उन्होंने कहा कि तीनों ही लोग अस्पताल लाए जाने के समय मृत थे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण के पुलिस उप महानिरीक्षक सैयद असद रजा ने कहा कि इस घटना में कम से कम सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि आग ऊंची व्यावसायिक इमारत के भूतल पर स्थित दुकानों में लगी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बचाव दल के प्रवक्ता हसनुल हसीब खान ने बताया कि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आग बुझाने के अभियान में कई दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *