त्रिशूर : केरल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जहां, त्रिशूर जिले की मट्टाथुर पंचायत पर कांग्रेस के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया. इतना ही नहीं इन सभी सदस्यों ने परिषद पर अपना नियंत्रण पाने के लिए बीजेपी से गठबंधन भी कर लिया है. बीजेपी का समर्थन मिलने पर कांग्रेसी की बागी नेता टेसी जोस कल्लाराक्कल अब नई पंचायत की अध्यक्ष बन गई हैं. इस गठबंधन के चलते वामपंथियों के मट्टाथुर में 23 साल के शासन का अंत हो गया है. हालांकि 24 सदस्यीय पंचायत के रिजल्ट काफी नजदीकी रहे थे. जिसमें एलडीएफ को 10. यूडीएफ को 9 और एनडीए को 4 के अलावा 2 निर्दलीय को जीत मिली थी.
क्यों दिया इस्तीफा? : इन नतीजों के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव करने के लिए लॉटरी निकालने को लेकर भी विचार किया गया था. लेकिन उससे पहले ही ये पूरा राजनीतिक उलटफेर हो गया. दरअसल, कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के.आर औसेफ को यूडीएफ ने समर्थन देने का फैसला किया था. लेकिन औसेफ ने पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले एलडीएफ के साथ मिला लिया. जिससे की कांग्रेस के नेताओं को झटका लगा. जिसके कारण सभी आठ सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा पत्र में सभी सदस्यों ने लोकल कांग्रेस नेृतत्व पर अन्याय और वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया. इसके बाद सभी सदस्यों ने निर्दलीय के तौर पर टेसी जोस को अपना समर्थन दिया. वहीं भाजपा ने भी तीन वोटों से समर्थन दिया. क्योंकि भाजपा का वोट मान्य नहीं था.
बीजेपी से गठबंधन : जिसके चलते टेसी जोस के पास कुल 12 सदस्यों का समर्थन हो गया और वो नई पंचायत अध्यक्ष बन गई. कांग्रेस की तरफ से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में मिनिमोल, सुमा एंटनी के अलावा श्रीजा, प्रिंटो पल्लीपरंबन और अक्षय संतोष के साथ-साथ सीजी राजेश और सीबी पॉलेज, नूरजहां नवाज शामिल थे. इस इस्तीफे के कारण बने नए गठबंधन ने कांग्रेस और वामपंथी दल को हैरान कर दिया. क्योंकि इस गठबंधन की किसी को उम्मीद नहीं थी. हालांकि कांग्रेस की तरफ से किसी भी सदस्य के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कही गई है. वहीं बीजेपी ने से परिषद के जनादेश का सम्मान करने वाला बताया. त्रिशुर में पार्टी के अंदर उपजे इस नाटकीय मोड़ के कारण केरल कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. जिसको अगर कांग्रेस नेतृत्व ने समय रहते नहीं संभाला तो दूसरी जगहों पर भी ऐसे समीकरण देखने को मिल सकते हैं.
