यूपी : घर में चर्च बनाकर लोगों का बनाया जा रहा था ईसाई, पुलिस ने मारा छापा; चार हिरासत में

UP-Religious-Conversion-Church

बदायूं : यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली निवासी अंजू के घर पर कासगंज व बिसौली के कुछ लोग ईसाई धर्म को मानने वाले रविवार को आ गए। उन्होंने गांव के करीब 30 लोगों को एकत्र किया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को राजी कर लिया।

एक घर में ही चर्च बनाकर लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। रविवार को शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि पैसों का लालच देकर लोगों को बरगलाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर चार लोगों हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।

30 लोगों को कर लिया था राजी : यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली निवासी अंजू के घर पर कासगंज व बिसौली के कुछ लोग ईसाई धर्म को मानने वाले रविवार को आ गए। उन्होंने गांव के करीब 30 लोगों को एकत्र किया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को राजी कर लिया। भनक लगते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। चारों से थाने पर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को देख भागे लोग : अंजू ने बताया कि उसके घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें बड़ों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देखकर प्रार्थना सभा में मौजूद लोग भाग निकले। इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस चार लोगों को थाने लेकर आई है। पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम ह्देश व उसकी पत्नी नीतू बताया। दोनों ही कासगंज के रहने वाले हैं। इसी के साथ ही बॉबी ने बताया कि वह बिसौली का रहने वाला है। इसी के साथ ही कुंदावली निवासी अंजू शामिल है।

पहले कादरचौक क्षेत्र में सामने आया था मामला : कुछ महीने पहले कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह से प्रार्थना सभा करते लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उनको बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। अब देखना यह है कि पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई करती है या फिर समझाकर उनको छोड़ दिया जाएगा।

ह्देश ने पत्नी समेत अपना लिया है ईसाई धर्म : गांव निवासी अंजू के मुताबिक मुख्य आरोपी ह्देश कासगंज में रहता था। कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी नीतू के साथ ईसाई धर्म अपना लिया है। उसकी अंजू से रिश्तेदारी है। उसने अंजू को रुपये का लालच देकर गांव परिवार के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की बात कही जिसके बाद यह लोग कई महीनों से गांव में आकर चुपचाप प्रार्थना कराते हैं और ईसाई धर्म के बारे में लोगों को बताकर उनको धर्म परिवर्तन करने को उकसाते हैं। ह्देश ने अपना नाम बिक्की पास्टर रख लिया है। इसी तरह से बिसौली का रहने वाले बॉबी ने अपने नाम के आगे पास्टर लगा लिया है।

पानी से भरी कुंड़ी में खड़ा करके लोगों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन : ह्देश पास्टर ने प्रार्थना सभा से पहले पहले करीब 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया। गांव के भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा है। गांव के लोगों ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से भी इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की है। पानी भरी कुंडी में खड़ा करके शपथ दिलाई जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस का बयान : गांव से सूचना मिली कि कुछ लोग ईसाई धर्म को मानने वाले एक घर में प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन की संभावना है। इसी शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची तो प्रार्थना होती पाई गई है। अधिकांश लोग पुलिस को देखकर भाग गए, लेकिन चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे जानकारी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नरेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इस्लामनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *