मुंबई : महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत नौ जनवरी से होने जा रही है। हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डब्ल्यूपीएल की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का इंतजाम किया है। इस बार मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी।
टूर्नामेंट दो चरणों में बंटा होगा : महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।
पिछले सीजन्स के विजेता : मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।
