बिहार : रोहिणी ने सोशल मीडिया से लालू-राबड़ी-तेजस्वी की हटाई फोटो, परिवार में मचा घमासान!

पटना : लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य अब पार्टी से दूरी बनाती नजर आ रही हैं। संजय यादव को लेकर किए गए पोस्ट के बाद रोहिणी आचार्य ने काफी समय तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट करके रखा हुआ था। वहीं अब उनका अकाउंट पब्लिक हुआ है तो उसमें कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। रोहिणी आचार्य ने राजेडी के तमाम नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के साथ लगी फोटो भी हटा दी है। रोहिणी आचार्य ने अब अपनी अकेले की फोटो लगाई है।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी की हटाई फोटो : दरअसल, संजय यादव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद विवाद काफी बढ़ गया है। रोहिणी आचार्य ने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। हालांकि इसके बाद अब उन्होंने अपने अकाउंट में कई सारे बदलाव कर दिया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भी परिवार और पार्टी से दूरी बना ली है। रोहिणी आचार्य ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से लालू, राबड़ी और तेजस्वी की फोटो हटा दी है और अब उन्होंने इसकी जगह पर अकेले अपनी फोटो लगाई है।

सभी नेताओं को किया अनफॉलो : इसके अलावा रोहिणी ने अपने X अकाउंट से RJD समेत सभी 58 राजनेताओं को अनफॉलो कर दिया है। पहले वह 61 प्रोफाइल को फॉलो करती थीं, लेकिन अब यह सिर्फ 3 रह गई है। ये तीनों लोग भी राजनीति से हटकर हैं। बता दें कि इससे पहले रोहिणी ने कल दिन भर सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट भी कर दिया था। हालांकि शाम तक उन्होंने अकाउंट फिर खोल दिया।

क्या है रोहिणी आचार्य का मामला : बता दें कि रोहिणी आचार्य से जुड़ा हालिया विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट से शुरू हुआ। 18 सितंबर 2025 को रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट की थी, जो RJD के आंतरिक कलह को उजागर कर रहा था। यह पोस्ट मुख्य रूप से तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर निशाना साधते हुए थे, जिन्हें रोहिणी ने ‘सब स्टैंडर्ड’ (निम्न स्तर का) व्यक्ति बताया था। हालांकि रोहिणी ने बाद में यह पोस्ट हटा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *