मप्र : “इंदौर लव जिहाद का अड्डा बन गया, लव जिहादियों को ठोकने का नशा करो”, विधायक टी राजा ने कहा 

Indore-T-Raja-Love-JihadIndore-T-Raja-Love-Jihad

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आए तेलंगाना के विधायक टी राजा ने इंदौर में लव जिहाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर को लव जिहाद का अड्डा बना दिया गया है। इंदौर के साथ प्रदेश को जिहादी मुक्त प्रदेश बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नशा करना है तो धर्म का नशा करना चाहिए। लव जिहादी को ठोकने का नशा करो। इसमे जो मजा है वह और किसी नशे में नहीं आता है। राजा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मोबाइल की टॉर्च लाइट का बटन दबाकर सभी को शपथ भी दिलाई।

राजा ने कहा कि अब देश का रावण लव जिहादी है जो देश के नौजवानों को गुमराह कर रहा है। लव जिहादी धर्मांतरण करता है। युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक के जरिए लव जिहाद के जाल में फंसते है। इस नशे से उन्हें बचना चाहिए। आज हमारे इंदौर और मप्र को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है, खासकर हमारे नौजवानों को टारगेट किया जा रहा है। मैं यहां अपने लोगों को जगाने आया हूं।

लव जिहादी हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम रखते है अमन, जबकि वह अमन खान होते है, जब हिन्दू युवतियों को इस बात का पता चलता है तो फिर वह केस करवाती है। उन्होंने कहा कि हम एक रुपये की वस्तु ले या लाखों की। हर वस्तु हिन्दू से खरीदें, तभी प्रदेश जिहादी मुक्त बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *