एम्स नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, संस्थान प्रफुल्लित

Nisha-Mehta

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

निशा मेहता ने 2006 से 2010 के बीच एम्स से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी नियुक्ति यह साबित करती है कि नर्सिंग पेशा केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य नीतियों और सिस्टम निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एम्स ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और नेपाल में उनके सफल कार्यकाल और जनस्वास्थ्य में योगदान की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *