नाइजीरिया : नाव हादसे का शिकार; 31 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Nizeriya-Boat

अबुजा : उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में बरसात के मौसम में देश के दूरदराज के इलाकों में नाव हादसे होते रहते हैं। ये हादसे अक्सर जरूरत से ज्यादा भरी हुई और खराब रखरखाव वाली नावों के कारण होती हैं। इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के चलती हैं। पिछले महीने उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो में एक नदी में नाव पलट जाने के बाद 25 लोगों को लापता घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *