महाराष्ट्र : पुणे में पुनर्निर्माण के दौरान मस्जिद के नीचे मिली सुरंग, हिंदू संगठनों ने किया मंदिर होने का दावा

Pune-Mosque-Temple-Hungama

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से सटे मंचर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद के नीचे एक सुरंग मिली। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मंदिर होने का दावा किया है। इससे मौके पर तनाव को बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुनर्निर्माण के काम को रोक दिया गया है, जिस वजह से पूरे मंचर इलाके में अब इन दोनों समाज के बीच गहरा तनाव बना हुआ है।

बताया जा रहा है सड़क खुदाई के दौरान एक सुरंग दिखाई दी, जिसके बाद यह जानकारी हवा की तरह इलाके में फैल गई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और इसकी जांच की मांग की। वहीं, मुस्लिम संगठनों ने मस्जिद को हुए नुकसान पर आपत्ति जताई। इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुरातत्व विभाग को दी जानकारी : पुणे रूरल पुलिस ने इस सुरंग की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी, जिसके चलते अब इस मस्जिद के इलाके में किसी भी तरह का काम करने से पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी है। साथ ही इस सुरंग का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात : वहीं, दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मंचर और आसपास के इलाकों में रहने वाले दोनों समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। मामले को देखते हुए इलाके इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *