नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अशोक चक्र, कीर्ति चक्र समेत अन्य गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की गई. वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा. तीन को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनके नामों की घोषणा की गई है. शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत तीन अन्य यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी. राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे.
स्पेस में किए थे 60 से ज्यादा प्रयोग : शुभांशु अंतरिक्ष में करीब 20 दिनों तक रहे और 14 जुलाई को पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे थे. इस दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा प्रयोग किए, जिनमें खेती, विज्ञान, नई तकनीक और शरीर से जुड़ी रिसर्च शामिल थी. शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं.
12वीं के बाद उन्होंने NDA की परीक्षा पास की और वहीं से ग्रेजुएशन पूरा किया. वे साल 2006 में भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल हुए थे. साल 2019 में उन्हें भारत के अपने ‘गगनयान मिशन’ के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था.
गैलेंट्री अवॉर्ड की पूरी लिस्ट-
अशोक चक्र :
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
कीर्ति चक्र :
मेजर अर्शदीप सिंह
नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा
ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर
शौर्य चक्र : लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार
मेजर अंशुल बालटू
मेजर शिवकांत यादव
मेजर विवेक
मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह
कैप्टन योगेन्द्र सिंह ठाकुर
सूबेदार पी एच मूसा
लांस दफादार बलदेव चंद (मरणोपरांत)
राइफलमैन मंगलेम संग वैफेई
राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए
सहायक कमांडेंट विपीन विल्सन
बार टू सेना मेडल : लांस हवलदार सत्य पाल सिंह
सेना पदक (वीरता) :
कर्नल अमित डढवाल
लेफ्टिनेंट कर्नल मुदिगेरे राजगोपाल सुहास
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप शौरी आर्य
मेजर कुलबीर सिंह मोहन
मेजर अनीश चंद्रन सी
मेजर चरणजीत सिंह
मेजर नागविग्नेश के.ए
मेजर रोहित कुमार
मेजर शिवप्रसाद के
मेजर अक्षय आनंद
मेजर सी साई विवेक
मेजर विश्व प्रकाश दुबे
मेजर रोहित कुमार
मेजर रवि कुमार सिंह
मेजर तुषार नागरिक
कैप्टन अजिंक्य पंडित कनासे
कैप्टन जगदीप नारायण
कैप्टन प्रभात कुमार सिंह
कैप्टन गुरशरण सिंह
सूबेदार धर्मवीर (मरणोपरांत)
सूबेदार राज कुमार मांझी
सूबेदार गोपाल सिंह
सूबेदार कुलदीप चंद (मरणोपरांत)
सूबेदार शमास दीन
नायब सूबेदार मोहम्मद इकबाल तेली
नायब सूबेदार पवन कुमार
नायब सूबेदार सरीफुल मंडल
नायब रिसालदार राणा प्रताप सिंह
हवलदार झंटू अली शेख (मरणोपरांत)
हवलदार आनंद सुमन राणा
हवलदार मकसूद दीन
हवलदार पूरण सिंह खरायत
हवलदार मोहम्मद सरोज खान
हवलदार यांग दोरजी लामा
लांस दफादार भरवाड मेहुलभाई मेपाभाई (मरणोपरांत)
नायक रंजय कुमार
लांस नायक अशोक कुमार भींचर
सिपाही शब्बीर अहमद
सिपाही ग्याकर संदीप पांडुरंग (मरणोपरांत)
सिपाही कदाओहुम बेलई
राइफलमैन वाइखोम मोहन सिंह
राइफलमैन थांगगौलुन सिंगसन
पैराट्रूपर ब्रिंगर एच.के
पैराट्रूपर दीपचंद कारगवाल
नाव सेना पदक (वीरता) :
कमांडर नरदीप सिंह
लेफ्टिनेंट कमांडर ऋषभ पुरबिया
कमांडर राजेश्वर कुमार शर्मा
लेफ्टिनेंट कमांडर प्रशांत राज
कमांडर हरप्रीत सिंह
कैप्टन पीयूष कटियार
वायु सेना पदक (वीरता) :
विंग कमांडर शोभित व्यास
जूनियर वारंट ऑफिसर कृपाल सिंह सलारिया
