अरुणाचल : भारत की बेटी कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Arunachal-Pradesh-Reached-Top-Peak

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेनि) ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यानो ने फिर अरुणाचल प्रदेश की अदम्य साहसिक भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।

राज्यपाल ने 28 जुलाई को यानो के इस अभियान को हरी झंडी दिखाई थी। माउंट एवरेस्ट की सफल आरोहणकर्ता रह चुकीं यानो ने 4 अगस्त की सुबह 10:27 बजे (अफ्रीकी समयानुसार) किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराया। यह शिखर 5,895 मीटर ऊंचा है।

यह न केवल अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है, बल्कि यह विश्व की सबसे ऊंची स्वतंत्र रूप से खड़ी पर्वत चोटी भी मानी जाती है। उल्लेखनीय है कि सेवन समिट्स यानी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से एक मानी जाने वाली माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई कठिन मानी जाती है, जिसे यानो ने अपने साहस से फतह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *