यूपी : चीनी नागरिक भारत में अवैध तरीके से घुसते हुए धराया, बीते चार दिनों से रुका था लुम्बिनी मंदिर में

महराजगंज : भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के दो नंबर गली के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम करीब पांच बजे सोनौली सीमा की पगडंडियों पर एसएसबी 22 वी वाहिनी के जवान रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान चीन के नागरिक ने दो नंबर गली के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश की।

संदेह होने पर जवानों ने रोक कर आईडी की मांग की तो उसने चाइना का पासपोर्ट दिखाया। चीनी नागरिक की पुष्टि होने के बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम जहांग योंग, उम्र 62 वर्ष, निवासी शांक्सी चीन बताया।

जब अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो उसका पासपोर्ट 15 नवंबर 2024 को जारी हुआ था। समाप्ति 14 नवंबर 2034 को है। नेपाली टूरिस्ट वीजा 25 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया है। भारतीय वीजा नहीं मिला।

पता चला कि वह तीन चार दिनों से लुम्बिनी मंदिर में रुका था और गलत तरीके से भारत में प्रवेश कर रहा था। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चीन के नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *