नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून पहली बार भारत के दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी। विदेश मंत्रालय ने पोस्ट में कहा कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून का भारत में उनके पहले दौरे पर हार्दिक स्वागत है। भारत और कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत है और भविष्य के लिए तैयार है।
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी : विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत-कोरिया की विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत है और भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। बता दें कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के इस यात्रा के दौरान भारत और कोरिया के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है।
भारत और दक्षिण कोरिया के मजबूत होते रिश्ते : भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश एशिया और वैश्विक मंचों पर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चो ह्यून की यह यात्रा इन रिश्तों को और आगे बढ़ाने का एक अच्छा मौका मानी जा रही है।