7 साल बाद चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत; SCO समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकें भी करेंगे। अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा हो रहा है और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पढ़िए पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव

कथक नर्तकों के एक समूह ने अपनी प्रस्तुति की झलक दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रस्तुति दी। एक कथक नृत्यांगना ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैंने वास्तव में इसका भरपूर आनंद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में भव्य स्वागत किया गया। यहां तियानजिन के होटल पहुंचने पर चीनी कलाकारों ने  भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पीएम मोदी ने इसकी सराहना की।

पीएम मोदी चीन पहुंचे : प्रधानमंत्री मोदी चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। सात साल बाद पीएम मोदी का यह चीन दौरा हो रहा है। पीएम मोदी एससीओ सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
 
पीएम मोदी का तियानजिन में पारंपरिक भारतीय नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देने वाली कथक नृत्यांगना डू जुआन ने कहा, ‘मेरा भारतीय नाम सचिता है। आज हम कथक प्रस्तुत करने जा रहे हैं, और मैं पिछले 12 वर्षों से कथक सीख रही हूं। हम लंबे समय से इसका अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देना हमारे लिए सम्मान की बात है।’

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य मकरांत ठक्कर ने कहा, ‘मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से एक हूं जो प्रधानमंत्री मोदी से पहले भी मिल चुके हैं, जब उन्होंने 2015 में शंघाई का दौरा किया था। हम उनसे यहां मिलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। भारत और चीन दोनों एक-दूसरे से सीख सकते हैं और साथ मिलकर काम कर सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *